ढाका, 19 जून (कड़वा सत्य) बंगलादेश के दक्षिण-पूर्वी शहर कॉक्स बाजार में बुधवार तड़के भारी बारिश के कारण रोहिंग्या शिविरों में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये।
अतिरिक्त शरणार्थी राहत एवं प्रत्यावर्तन आयुक्त मोहम्मद समसुद्दुजा ने संवाददाताओं को बताया कि भूस्खलन ढाका से लगभग 292 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार जिले के शिविर संख्या नौ और 10 में हुआ। उन्होंने बताया कि रोहिंग्या लोग कॉक्स बाजार जिले के 33 शिविरों में रह रहे हैं, जहां मंगलवार से भारी बारिश हो रही है।
बंगलादेश में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

