बोलीविया में राजमार्ग दुर्घटना में 4 की मौत, 30 से अधिक घायल

Wasim2 April 20241 min read0 viewsविदेश

ला पाज़, 02 अप्रैल (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) दक्षिणी बोलीविया में एक राजमार्ग पर एक यात्री बस दूसरे वाहन से टकराने के बाद सड़क से नीचे गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 36 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना रविवार रात चुक्विसाका के दक्षिणी विभाग में योताला शहर के पास हुई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ट्रांस्टिन दिल रे कंपनी की यह बस लगभग 30 मीटर नीचे गिरने के बाद दाहिनी ओर पलट गई, जबकि गहरे भूरे रंग का वाहन राजमार्ग पर ही रह गया।
अधिकारियों ने कहा कि वे घटना के कारण की जांच कर रहे हैं, उनका मानना ​​है कि जब वे विपरीत दिशाओं में यात्रा कर रहे थे तो उनमें से एक वाहन दूसरे की लेन में घुस गया।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ

Share:

Comments

Leave a comment