ला पाज़, 21 जुलाई (कड़वा सत्य) बोलीविया को चिली से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सोलह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ला पाज़ यातायात परिचालन संगठन के दुर्घटना प्रभाग के निदेशक निलो टोरिको ने कहा कि चिली के साथ देश की सीमा से बोलीविया लौट रहा एक मालवाहक ट्रक चिली के अरिका क्षेत्र की ओर जा रही एक यात्री बस से टकरा गया।
घायलों सात महिलाओं और सात पुरुषों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।
टोरिको ने कहा, “ उच्च-टन भार वाले वाहन का चालक विपरीत लेन में चला गया और बस से टकरा गया।”
घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही थी।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
बोलीविया में सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

