साओ पाउलो, 20 जुलाई (कड़वा सत्य) दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में दो कारों और एक ट्रक की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया गया कि हादसा स्थानीय समयानुसार गुरुवार को रात करीब 11:30 बजे हुआ। रियो पार्डो शहर के पास एक राजमार्ग पर छह लोगों को ले जा रही एक कार दूसरे वाहन के पीछे से टकरा गई, जिससे दोनों एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वाले लोग एक ही कार में थे, जबकि दूसरे वाहन और ट्रक के चालक दुर्घटना में बच गए।
रियो पार्डो शहर दक्षिण अमेरिकी देश के दक्षिणी क्षेत्र में रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे से लगभग 140 किलोमीटर दूर स्थित है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
ब्राज़ील में कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

