ब्राज़ील: यात्री नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता

Wasim23 January 20241 min read0 viewsविदेश

साओ पाउलो, 23 जनवरी (/डेस्क) ब्राजील के तट पर एक यात्री नाव के पलट जाने से छह लोग डूब गए और छह अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात मध्य बाहिया राज्य की राजधानी साल्वाडोर के महानगरीय क्षेत्र के पास ऑल सेंट्स की खाड़ी में हुई।
ग्लोबोन्यूज़ नेटवर्क के अनुसार अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो लोग लापता हैं। मरने वालों में एक सात साल का लड़का और एक सत्रह साल का किशोर शामिल हैं।
नौसेना के एक प्रवक्ता के अनुसार अधिकारियों ने यह निर्धारित करने के लिए एक जांच शुरू की कि क्या नाव पर लड़ाई के कारण वह पलट गयी क्योंकि यह लोगों को दो किलोमीटर दूर एक पार्टी में ले जा रहा थी और क्या जहाज यात्रियों के परिवहन के लिए व्यावसायिक उपयोग के लिए अधिकृत था। दुर्घटना के समय जहाज पर मौजूद यात्रियों की सटीक संख्या अज्ञात है।
सैनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment