बगदाद, 31 जुलाई (कड़वा सत्य) इराक के बाबिल प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर एक अज्ञात ड्रोन हमले में कम से कम तीन इराकी अर्धसैनिक बल हशद शाबी के सदस्य मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।
इराक के इराक के गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि यह हमला मंगलवार रात बाबिल प्रांत के उत्तरी भाग में जुरफ अल-नस्र इलाके में हुआ। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और घटना के बारे में इराकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। हशद शाबी बल (जिसे पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के नाम से भी जाना जाता है) एक राज्य प्रायोजित अर्धसैनिक नेटवर्क है, जिसमें ज्यादातर शिया मुस्लिम समूह शामिल हैं।
संतोष
कड़वा सत्य
मध्य इराक में ड्रोन हमले में कम से कम तीन की मौत, सात घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

