मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब की सजा हुई कम

Wasim2 February 20241 min read0 viewsविदेश

कुआलालंपुर, 02 फरवरी (कड़वा सत्य)निवेश संबंधी मामले में 12 वर्ष की सजा काट रहे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की सजा की अवधि और जुर्माने की राशि को कम कर दिया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री निवेश कोष 1मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमडीबी) की पूर्व इकाई एसआरसी इंटरनेशनल से संबंधित एक मामले में 12 वर्षों की की सजा काट रहे हैं।
संघीय क्षेत्र क्षमा बोर्ड के सचिवालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गहन विचार विमर्श करने के बाद श्री नजीब को 23 अगस्त, 2028 को रिहा करने का फैसला लिया गया है।बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री पर लगाया जुर्माना भी 21 करोड़ रिंग्गित (4.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से घटाकर पांच करोड़ रिंग्गित (1.06 करोड़ डॉलर) कर दिया।
श्री नजीब को जुलाई 2020 में सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में 12 वर्षों की जेल और 210 मिलियन रिंग्गित जुर्माने की सजा सुनाई गई थी; तीन आपराधिक उल्लंघनों में से प्रत्येक के लिए 10 वर्षों की सजा और तीन मनी लॉन्ड्रिंग में से प्रत्येक के लिए 10 वर्षों की सजा दी गई जो सजाएं साथ-साथ चल रही हैं। उन पर वर्तमान में सत्ता के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य कथित अपराधों के लिए भी मुकदमा चल रहा है।
अभय,आशा

Share:

Comments

Leave a comment