मिस्र ने रमजान के दौरान गाजा में युद्धविराम का किया आह्वान

Wasim2 March 20241 min read0 viewsविदेश

अंकारा 01 मार्च (कड़वा सत्य) मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने शुक्रवार को इस साल 11 मार्च के आसपास शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने से पहले गाजा में संघर्ष विराम का आह्वान किया।
श्री शौकरी ने दक्षिणी तुर्की में अर्ध-आधिकारिक अनादोलु एजेंसी से कहा, "मेरा मानना ​​है कि हर कोई मानता है कि फिलिस्तीनियों की सुरक्षा के लिए और इसकी धार्मिक प्रकृति के कारण रमजान से पहले युद्धविराम तक पहुंचना आवश्यक है।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रमजान के दौरान सैन्य कार्रवाइयों से न केवल गाजा और वेस्ट बैंक में नागरिक प्रभावित होंगे, बल्कि अरब और मुस्लिम जगत में भी तनावपूर्ण माहौल पैदा होगा।
उन्होंने कहा, "हम इस पर काम कर रहे हैं और हम हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे। हम खतरों और शत्रुता को समाप्त करने में आवश्यक लचीलेपन और समझ की उम्मीद करते हैं।" उन्होंने कहा कि ऐसी योजना पर चर्चा करना उचित नहीं है, जो इजरायल को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सैन्य अभियान चलाने की अनुमति देगी।
श्री शौगरी यहां अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम में भाग लेने आए हैं। यह फोरम दुनिया भर के 147 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करता है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष के मंच में 19 राष्ट्राध्यक्षों, 73 मंत्रियों और 57 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित लगभग 4,500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संतोष

Share:

Comments

Leave a comment