म्यांमार ने नौ हजार से अधिक कैदियों को किया माफ

Wasim4 January 20241 min read0 viewsविदेश

यांगून, 04 जनवरी (कड़वा सत्य) म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने गुरुवार को देश के स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ हजार से अधिक कैदियों को माफ कर दिया।
परिषद के आदेश मेंं कहा गया कि लोगों की शांति और मानवीय आधार पर म्यांमार के 9,652 और अन्य देशों के 114 कैदियों की सजा माफ कर दी गई। पिछले साल देश के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 7,012 कैदियों को माफी दी गई थी।
दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने एक अगस्त, 2023 को धम्मचक्का दिवस के अवसर पर सात हजार से अधिक कैदियों को माफ कर दिया था।
श्रद्धा सैनी

Share:

Comments

Leave a comment