वाशिंगटन ,14 जुलाई (कड़वा सत्य) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यह जानकर उन्हें बहुत अच्छा लगा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गये और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
श्री बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर शनिवार शाम को कहा कि उन्हें श्री ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनकर खुश हूं कि वह सुरक्षित हैं और अच्छा कर रहे हैं। मैं उनके, उनके परिवार और रैली में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”
उल्लेखनीय है कि श्री ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में घायल हो गए। अंगरक्षकों ने हमलावर को मार गिराया। कल शाम करीब सवा छह बजे हुयी इस गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
,कड़वा सत्य
यह जानकर अच्छा लगा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं:बाइडेन

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

