कीव, 13 अगस्त (कड़वा सत्य) यूक्रेन के उत्तर पूर्वी सुमी क्षेत्र में एक सप्ताह के दौरान 23 बस्तियों से 175 बच्चों सहित लगभग 3,800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
सुमी के क्षेत्रीय गवर्नर वोलोदिमीर अर्टुख ने साेमवार को बताया कि छह अगस्त से अब तक करीब 3,800 लोगों को निकाला गया है। उन्होंने सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन द्वारा प्रकाशित एक वीडियो बयान में कहा कि जून और जुलाई की तुलना में इस महीने सुमी क्षेत्र में रूस की गोलाबारी की तीव्रता में काफी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि रूस सुमी क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर प्रतिदिन 40 से 50 निर्देशित बम दाग रहा है। जुलाई 2023 से, निकासी प्रयासों के तहत 2,500 बच्चों सहित लगभग 19,800 सुमी निवासियों को सुरक्षित क्षेत्रों में भेजा गया है।
पिछले सप्ताह यूक्रेनी अधिकारियों ने इस क्षेत्र के दो समुदायिक बस्तियों से अनिवार्य निकासी का आदेश दिया था। सुमी क्षेत्र पूर्व में रूस के कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्रों और उत्तर में ब्रायंस्क क्षेत्र की सीमा पर स्थित है।
कड़वा सत्य
यूक्रेन के सुमी क्षेत्र से 3,800 लोगों को निकाला गया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

