Delhi Women to get 2500 from 8th March: दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी वादे के अनुसार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पहली किश्त 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। यहां जानें महिलाओं को कैसे और कहां करना होगा अप्लाई। बीजेपी ने आप के वादे का दिया जवाब दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जो कि आम आदमी पार्टी (आप) के किए गए 2,100 रुपये के समर्थन वादे से अधिक था। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री बनने जा रहीं रेखा गुप्ता ने इस वादे को टॉप प्रायोरिटी पर रखा है। 8 मार्च को आएगी किश्त उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली के सभी 48 बीजेपी विधायकों की जिम्मेदारी है। हम अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेंगे और महिलाओं के खातों में 8 मार्च तक 100 फीसदी आर्थिक सहायता पहुंचा दी जाएगी। गौरतलब है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। दिल्ली की बीजेपी सरकार इसी दिन पहली किश्त जारी करके महिलाओं को तोहफा देना चाहती है। किन महिलाओं को मिलेगी 2,500 रुपये की किश्त यह योजना केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में साफ किया था कि दिल्ली के गरीब परिवारों की महिलाओं को ही इस योजना का फायदा मिलेगा। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देना है। जरूरी डॉक्यूमेंट्स इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, आधार से लिंक बैंक अकाउंट और आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा। माना जा रहा है कि जिन परिवारों की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होगी, वही इस योजना के लिए पात्र होंगे। सालाना 3 लाख रुपये से अधिक इनकम वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी के 10 साल लंबे शासन को समाप्त कर दिया है। इस जीत के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। रेखा गुप्ता, जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और नगर पार्षद रह चुकी हैं, आज दोपहर रामलीला मैदान में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्य नेता भी शामिल होंगे। बीजेपी की नई सरकार से दिल्ली की जनता को कई नई योजनाओं की उम्मीदें हैं, और अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन पर कितना खरा उतरती हैं।
Delhi Women to get 2500 from 8th March: घर बैठे दिल्ली की महिलाओं को मिल जाएंगे 2500 रुपये, जानें कैसे होगा आवेदन?


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

