Israel Iran war: ईरान और इजरायल के तनाव बढ़ने के बीच वायरल वीडियों में एक ऐसा क्षण कैद हो गया, जब इजरायली वायु सेना ने सोमवार को तेहरान में ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के कार्यालय पर धमाके किए. हमले की फुटेज राजधानी में IRIB के दफ़्तरों में लाइव शो के दौरान कैद की गई. वीडियो में इजरायली हमले की वजह से सरकारी टीवी प्रसारण रुक गया और एंकर स्टूडियो से भाग खड़ा होता है. इजरायली हमला लाइव प्रसारण के दौरान रिकॉर्ड हो गया. इसमें “मातृभूमि के खिलाफ आक्रामकता की आवाज” के बाद स्टूडियो धूल से भर गया. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि तेल अवीव "ईरानी प्रचार" को गायब कर देगा. इसके बाद इजरायल ने ईरानी सरकारी प्रसारकों पर जोरदार हमला किया. कैट्ज के अनुसार,"ईरानी प्रचार और उकसावे का मुखपत्र गायब होने वाला है." ईरान, इजरायल संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर गया है. सोमवार को ईरान और इजरायल ने हमलों की एक नई श्रृंखला सामने आई. दोनों देशों के बीच संघर्ष लगातार चौथे दिन में प्रवेश कर गया. ईरान पर अपने नए हमले से पहले आईडीएफ ने तेहरान के क्षेत्र के लिए निकासी की चेतावनी जारी की. इसमें निवासियों से जगह छोड़ने का आह्वान किया गया. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से भी इसी प्रकार की चेतावनी जारी की गई थी. इसमें मध्य तेहरान के 330,000 लोगों को चेताया गया. इसमे ईरान का सरकारी टीवी और पुलिस मुख्यालय और तीन बड़े अस्पताल शामिल हैं. वहां से निकल जाने को कहा गया था. ईरान के अनुसार, 13 जून को इजरायल के हमले शुरू होने के बाद से अब तक कुल 224 लोग मारे गए हैं. इस बीच इजरायल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में ईरान के हमलों के कारण 24 लोग मारे गए हैं, 400 घायल हुए हैं. ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तब बढ़ गया, जब इजरायल ने एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान आरंभ किया. ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया.
Israel Iran war: तेहरान LIVE शो में इजरायली बमबारी! एंकर स्टूडियो से भागा, सरकारी टीवी पर हमला वायरल


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

