New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ के बाद चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं हैं। जिससे भीड़ का दबाव कम हो गया है। वहीं मौके पर NDRF को भी भेजा गया है। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच नई दिल्ली रेल हादसे पर मुआवजे का भी ऐलान कर दिया गया है। रेलवे मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देगी। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख का मुआवजा और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा देने का भी ऐलान किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है। वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम उन सभी लोगों की सहायता करने के लिए काम कर रही है जो इस दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं। भगदड़ में किसकी गई जान, मृतकों की हुई पहचान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के बक्सर की रहने वाली आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ, संगम विहार, दिल्ली की पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा, सरिता विहार, दिल्ली की रहने वाली शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी, बवाना, दिल्ली के रहने वाले व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर, बिहार के सारण की रहने वाली पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ, परना बिहार की ललिला देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष, मुजफ्फरपुर, बिहार की सुरुची (11 वर्ष) पुत्री मनोज शाह, समस्तीपुर, बिहार की कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह, वैशाली, बिहार के नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान, नवादा, बिहार की शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी, नवादा, बिहार की पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी, भिवानी हरियाणा की संगीता मलिका (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक, महावीर एन्क्लेव, दिल्ली की पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह, नांगलोई, दिल्ली की ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा, शामिल हैं। रेलवे ने हर घंटे 1500 जनरल टिकट बेचे कहा जा रहा है कि रेलवे की ओर से हर घंटे 1500 टिकट जनरल टिकट बेचे जा रहे थे। जिससे प्लेटफॉर्म पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। चश्मदीदों का कहना है कि ट्रेन लेट होने से प्लेटफॉर्म चेंज कर दिया गया। जिससे भगदड़ मच गई। स्थिति काबू से बाहर हो गई। प्लेटफार्म नंबर 14 और प्लेटफार्म नंबर 16 पर एस्केलेटर के पास भगदड़ मची है।
New Delhi Railway Station Stampede: मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

