Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया. इसके बाद नोएडा-गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए. जबकि चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.70 फीसदी यानी 0.50 डॉलर चढ़कर 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.70 प्रतिशत यानी 0.52 डॉलर के इजाफे के साथ 75.18 डॉलर प्रति बैरल हो गए. गुरुग्राम-नोएडा समेत इन शहरों में महंगा हुआ तेल गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 95.07 और डीजल 8 पैसे चढ़कर 87.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल 27-32 पैसे बढ़कर 94.98- 88.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को पेट्रोल 99 पैसे महंगा होकर 105.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल का भाव 89 पैसे चढ़कर 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 15 पैसे चढ़कर 105.73 और डीजल 14 पैसे महंगा होकर 92.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में सोमवार को पेट्रोल 1.31 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. जबकि डीजल का भाव 1.26 पैसे चढ़कर 89.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इन शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम उधर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल 45 पैसे सस्ता होकर 100.94 और डीजल 44 पैसे गिरकर 92.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे टूटकर 94.57 और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. सोमवार को आगरा में पेट्रोल 44 पैसे सस्ता होकर 94.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल 51 पैसे गिरकर 87.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल 6 पैसे टूटकर 94.82 और डीजल 6 पैसे गिरकर 87.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. दिल्ली समेत चारों महानगरों में ईंधन का भाव दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में सोमवार को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 94.77- 87.67 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.50 और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में तेल का भाव क्रमशः 105.01- 91.82 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. वहीं चेन्नई में ईंधन की कीमतें क्रमशः 100.80 और 92.39 रुपये प्रति लीटर चल रही हैं.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए जारी, क्या आपके शहर में हुए बदलाव?


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

