IMD Weather Update: उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में मौसम में लगातर बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी के मौसम में ही दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश के कई जगहों पर बारिश होने के संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना हैं, जिसकी वजह से ठंड दोबारा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज के मौसम का अपडेट। इन राज्यों में होगी बारिश IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पश्चिमी हिमालयी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके चलते 17 से 21 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दिल्ली में 19 फरवरी की रात से 20 फरवरी की सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तराखंड में भी 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजस्थान में 17 से 19 फरवरी तक और पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 16 से 19 फरवरी के बीच तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में चार दिनों में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। ओडिशा में 16 फरवरी तक और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 17 फरवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है।
Weather Update: फरवरी में ही देश में गर्मी का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

