• About us
  • Contact us
Tuesday, June 23, 2026
35 °c
New Delhi
36 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा

News Desk by News Desk
May 8, 2026
in देश
विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल “पासपोर्ट सेवा – आपके द्वार” के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), पटना द्वारा 24 से 26 मई, 2026 तक समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में 3-दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किया जाएगा।

वर्तमान संसदीय क्षेत्र-आधारित व्यवस्था के अंतर्गत मधेपुरा जिला पहले से संचालित एक पासपोर्ट सेवा केंद्र के लोकसभा क्षेत्राधिकार में आता है, जिसके कारण जिले में फिलहाल कोई समर्पित पासपोर्ट कार्यालय उपलब्ध नहीं है। इस परिप्रेक्ष्य में, मधेपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही पासपोर्ट संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं तक सुगम पहुँच प्रदान करना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाना है। शिविर का संयुक्त उद्घाटन 24 मई, 2026 को श्री अभिषेक रंजन, आईएएस, जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तथा श्रीमती स्वधा रिज़वी, भारतीय विदेश सेवा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना द्वारा किया जाएगा।

इससे पूर्व 28 से 30 जनवरी, 2026 के दौरान मधेपुरा में आयोजित पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर को नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, जिसमें कुल 165 पासपोर्ट आवेदनों का प्रसंस्करण किया गया था। इसी उत्साहजनक प्रतिसाद को ध्यान में रखते हुए जिले में पुनः एक और शिविर आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब किसी एक ही जिले में दो पासपोर्ट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो जनसेवा वितरण एवं पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस 3-दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर में कुल 165 पासपोर्ट आवेदनों के प्रसंस्करण की व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 55 आवेदनों का प्रसंस्करण किया जाएगा। शिविर के दौरान पासपोर्ट आवेदनों का प्रसंस्करण स्थल पर ही किया जाएगा, जिससे आवेदकों को अपने निवास स्थान के निकट ही सुविधाजनक रूप से पासपोर्ट सेवाएँ प्राप्त हो सकेंगी। इच्छुक नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर “पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, मधेपुरा” स्थान का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं।

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह 18वाँ पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा। बिहार के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अब तक 2300 से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का प्रसंस्करण किया जा चुका है, जो राज्यभर में पासपोर्ट सेवाओं की पहुँच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंत्रालय की सतत प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

संसदीय क्षेत्र-आधारित पहुँच व्यवस्था के अनुरूप बिहार में पासपोर्ट सेवा अवसंरचना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत अब राज्य के सभी 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पासपोर्ट सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वर्तमान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना के अधीन 38 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) तथा 2 पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) कार्यरत हैं। हाल ही में पश्चिम चंपारण के रामनगर डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन नवीनतम उपलब्धि के रूप में शामिल हुआ है।

    Tags: Bihar Passport OfficeMadhepura Passport CampOnline Passport ApplyPassport Seva Mobile VanRPO Patnaपासपोर्ट सेवा कैंपमधेपुरा न्यूज़
    Previous Post

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने की समझ और शक्ति देने के लिए परमात्मा का शुक्राना किया

    Next Post

    भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई

    Related Posts

    पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म
    देश

    पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

    April 13, 2026
    ‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट
    देश

    ‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट

    April 13, 2026
    पश्चिम चंपारण के लोगों को बड़ी राहत: राम नगर में 13 अप्रैल को खुलेगा नया पासपोर्ट केंद्र, बचेंगे समय और पैसे
    देश

    पश्चिम चंपारण के लोगों को बड़ी राहत: राम नगर में 13 अप्रैल को खुलेगा नया पासपोर्ट केंद्र, बचेंगे समय और पैसे

    April 6, 2026
    भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन
    देश

    भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

    March 17, 2026
    सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन
    देश

    सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन

    March 11, 2026
    पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण
    देश

    पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

    March 9, 2026
    Next Post
    भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई

    भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई

    New Delhi, India
    Tuesday, June 23, 2026
    Mist
    35 ° c
    39%
    12.6mh
    41 c 34 c
    Wed
    42 c 33 c
    Thu

    ताजा खबर

    पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

    पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

    June 22, 2026
    बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे और उन्हें उनके पापों की मिसाली सजा मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    June 22, 2026
    ‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100% गारंटियां पूरी कीं; ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू

    June 22, 2026
    ’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

    ’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

    June 22, 2026
    फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

    पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

    June 22, 2026

    Categories

    • अपराध
    • अभी-अभी
    • करियर – शिक्षा
    • खेल
    • गीत संगीत
    • जीवन मंत्र
    • टेक्नोलॉजी
    • देश
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • रोजगार
    • विदेश
    • व्यापार
    • व्रत त्योहार
    • शिक्षा
    • संपादकीय
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • About us
    • Contact us

    @ 2025 All Rights Reserved

    No Result
    View All Result
    • Home
    • संपादकीय
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • व्यापार
    • खेल
    • अपराध
    • करियर – शिक्षा
      • टेक्नोलॉजी
      • रोजगार
      • शिक्षा
    • जीवन मंत्र
      • व्रत त्योहार
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • गीत संगीत
      • भोजपुरी
    • स्पेशल स्टोरी

    @ 2025 All Rights Reserved