• About us
  • Contact us
Tuesday, May 12, 2026
29 °c
New Delhi
38 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

ज्ञान भवन में मखाना महोत्सव 2025: बिहार का सुपरफूड बनेगा ग्लोबल ब्रांड

News Desk by News Desk
September 25, 2025
in देश
ज्ञान भवन में मखाना महोत्सव 2025: बिहार का सुपरफूड बनेगा ग्लोबल ब्रांड
Share on FacebookShare on Twitter


Makhana Mahotsav 2025: (दिनांक 25.09.2025) बिहार का गौरव, मखाना, अब राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान बना चुका है। उद्यान निदेशालय, बिहार द्वारा मखाना महोत्सव – 2025 का आयोजन आगामी 04 और 05 अक्टूबर को पटना स्थित ज्ञान भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर मखाना से जुड़े किसान, प्रसंस्करण इकाइयों के संचालक, स्टार्ट-अप उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शोधकर्ता और नीति-निर्माता एक साझा मंच पर एकत्र होंगे।


निदेशक उद्यान, श्री अभिषेक कुमार ने बताया कि मखाना बिहार की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का अभिन्न हिस्सा रहा है। आधुनिक युग में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता ने मखाना को सुपरफूड का दर्जा दिलाया है। यही कारण है कि मखाना महोत्सव का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। इस वर्ष के महोत्सव में मखाना यांत्रिकरण, बी2बी सम्मेलन, एपीडा द्वारा निर्यात सहयोग, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे मखाना व्यवसाय से जुड़े हितधारकों को नए अवसर प्राप्त होंगे और बाजार विस्तार में सहूलियत होगी।
मखाना विकास योजना के परिणामस्वरूप विगत दशक में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मखाना आच्छादित रकबा में 171 प्रतिशत तथा मखाना पॉप उत्पादन में 152 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इसके अतिरिक्त बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) और बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) जैसी योजनाओं से मखाना उद्योग को नई दिशा मिली है।


निदेशक उद्यान ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मखाना की मांग लगातार बढ़ रही है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए बिहार के युवाओं और महिलाओं ने अनेक स्टार्ट-अप एवं लघु उद्योग प्रारंभ किए हैं। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि बिहार का नाम भी वैश्विक बाजार में स्थापित हुआ है। हाल ही में मखाना बोर्ड की अधिसूचना ने इस क्षेत्र में नई ऊर्जा और संभावनाएँ पैदा की हैं।


उन्होंने कहा कि मखाना महोत्सव – 2025 किसानों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं सभी के लिए रोमांचक और शिक्षाप्रद होगा। इसमें सहभागीजन मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, निर्यात और विपणन से संबंधित नई तकनीक और अवसरों से परिचित होंगे। निदेशक उद्यान ने बिहारवासियों से अपील की कि वे इस महोत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेकर बिहार के इस गौरव को और मजबूत करें।

Tags: Bihar Agriculture SuccessBihar Makhana FestivalBihar Superfood MakhanaGyan Bhawan Patna EventMakhana Export IndiaMakhana Global DemandMakhana Industry BiharMakhana Mahotsav 2025
Previous Post

लद्दाख हिंसा और सोनम वांगचुक पर एफसीआरए जांच: जनता की आवाज़ या ‘बलि का बकरा’ राजनीति?

Next Post

Punjab Flood Relief: किसानों को मिला 74 करोड़ का पैकेज और 2 लाख क्विंटल मुफ्त बीज, CM मान बोले- “हम आपके साथ हैं”

Related Posts

Bihar Fishery Growth: बिहार में मछली पालन ने रचा कमाल: 20 साल में 3 गुना बढ़ा उत्पादन, लाखों को मिला रोजगार!”
देश

Bihar Fishery Growth: बिहार में मछली पालन ने रचा कमाल: 20 साल में 3 गुना बढ़ा उत्पादन, लाखों को मिला रोजगार!”

June 13, 2025
Next Post
Punjab Project Jeevanjyot: 367 बच्चों की ज़िंदगी बदली, अब स्कूल में गूंज रही किताबों की आवाज़ – भीख से सम्मान तक का सफर

Punjab Flood Relief: किसानों को मिला 74 करोड़ का पैकेज और 2 लाख क्विंटल मुफ्त बीज, CM मान बोले- “हम आपके साथ हैं”

New Delhi, India
Tuesday, May 12, 2026
Mist
29 ° c
58%
9.7mh
44 c 32 c
Wed
45 c 34 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

May 11, 2026
पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 11, 2026
हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

हार के बाद TMC में अंदरूनी कलह: निलंबित नेता ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, बताए शिकस्त के पीछे के कारण

May 10, 2026
दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर बेचते थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

“मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या”: संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर आप ने पंजाब भर में भाजपा दफ्तरों का किया घेराव 

May 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved