• About us
  • Contact us
Saturday, May 2, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Sun
33 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

“मन की बात” के प्रकाशन में प्रधानमंत्री की भाषा पर सवाल, राजभाषा को रोमन में लाने का प्रयास

News Desk by News Desk
January 29, 2026
in देश
“मन की बात” के प्रकाशन में प्रधानमंत्री की भाषा पर सवाल, राजभाषा को रोमन में लाने का प्रयास
Share on FacebookShare on Twitter

हरेन्द्र प्रताप की खोजी रपट

नई दिल्ली, 29 जनवरी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को प्रभावित किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण है प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ” मन की बात ” का हिन्दी में प्रकाशन। यह पुस्तक या पुस्तिका केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा मुद्रित की जा रही है। इसमें मन की बात में प्रधानमंत्री के मूल हिन्दी संबोधन को यथावत छापने के चक्कर में राजभाषा की देवनागरी लिपि में रोमन लिपि का भरपूर प्रयोग कर संविधान में अंतर्निहित प्रावधानों की अवहेलना कर दी गई है। जाहिर है कि पाठक यह सोचने पर विवश हो जाएंगे कि अपने उद्बोधन में जगह – जगह पर देवनागरी लिपि की उपेक्षा कर हिन्दी में रोमन लिपि का प्रयोग प्रधानमंत्री ने स्वयं किया है ! तब जबकि सच यह है कि प्रधानमंत्री को पता भी नहीं होगा कि उनके नाम पर क्या – क्या हो रहा है ! इस प्रकाशन ने हिन्दी को लेकर नौकरशाही की उपेक्षा की पोल खोल दी है।

” मन की बात ” के 128वें संस्करण के संबोधन को नवंबर 2025 के अंक में प्रकाशित किया गया है। इसमें 80 पृष्ठों की पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन 15 पृष्ठों में हिन्दी में प्रकाशित किया गया है।

प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन को हिन्दी में प्रिंट करते समय लगभग हर पृष्ठ पर देवनागरी लिपि के साथ – साथ रोमन लिपि का प्रयोग धड़ल्ले से किया गया है। भारत में सरकारी स्तर पर लिपि की खिचड़ी परोसने का यह एक अनूठा प्रयोग है जो प्रधानमंत्री की ओर से भारतीय संविधान का किया गया उल्लंघन है !

इस संबोधन में हर पृष्ठ पर अंग्रेजी के सरल से सरल शब्दों यथा सेंट्रल हॉल, एयरक्राफ्ट, मेंटेनेंस, रिपेयर, सेक्टर इत्यादि को देवनागरी लिपि के बीच में रोमन लिपि में मुद्रित किया गया है जो न सिर्फ आंखों को चुभता है बल्कि सरकारी स्तर पर भी देवनागरी लिपि को नुकसान पहुंचाने के इरादे को जाहिर करता है।

इस पुस्तक में सिर्फ प्रधानमंत्री के संबोधन में ही यह राजभाषा विरोधी प्रयोग नहीं किया गया है बल्कि अन्य लेखों में भी कहीं – कहीं हिन्दी के बीच में अंग्रेजी शब्दों को रोमन में छापा गया है। इससे यह पता चलता है कि भाषा, राजभाषा, संस्कृति और संविधान को लेकर वर्तमान नौकरशाही कितनी लापरवाह है। प्रधानमंत्री के संबोधन में यदि इस तरह का प्रयोग सार्वजनिक रूप से किया जा रहा है तो हिन्दी के अन्य सरकारी प्रकाशनों में देवनागरी लिपि के साथ क्या हो रहा होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि इसी पुस्तक में अंग्रेजी के अनेक तथाकथित कठिन शब्दों जैसे पृष्ठ – 55 पर ‘ प्रथम हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन ‘ एवं पृष्ठ – 58 पर ‘ वोकल फॉर लोकल ‘ और पृष्ठ – 66 पर एंड्योरेंस को विशुद्ध देवनागरी लिपि में प्रकाशित किया गया है। लेकिन प्रधानमंत्री की लिखित भाषा के साथ दोहरा व्यवहार किया गया है। प्रधानमंत्री की तरफ से हिन्दी संबोधन में उसी वोकल फॉर लोकल को रोमन में मुद्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री के नाम पर मन की बात प्रकाशन में यह सब कब से किया जा रहा है, यह अभी जांच का विषय है। ऐसा क्यों किया जा रहा है, यह रिकार्ड पर बताने के लिए मंत्रालय में कोई तैयार नहीं है। हालांकि इसके पीछे अनुबंध पर काम करने वाले लोगों की अज्ञानता, लापरवाही और कामचोरी को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि इन तमाम गड़बड़ियों के लिए पुस्तक की पांडुलिपि के मुद्रण की स्वीकृति देने वाले सक्षम अधिकारी को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा सकता है।

Tags: Hindi Language IssueMan Ki Baat ControversyNarendra Modi NewsRajbhasha HindiRoman Script Debate
Previous Post

“वोकल फ़ॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देता जयपुर की सुनीता का फटफटिया ब्राण्ड!

Next Post

एग्रीस्टैक समीक्षा बैठक: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री तेज़ करने के निर्देश, लक्ष्य पाने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Related Posts

मोदी-ट्रंप वार्ता में मस्क का नाम: भारत की साख और आत्मसमर्पण का सवाल
संपादकीय

मोदी-ट्रंप वार्ता में मस्क का नाम: भारत की साख और आत्मसमर्पण का सवाल

March 30, 2026
Next Post
एग्रीस्टैक समीक्षा बैठक: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री तेज़ करने के निर्देश, लक्ष्य पाने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

एग्रीस्टैक समीक्षा बैठक: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री तेज़ करने के निर्देश, लक्ष्य पाने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

New Delhi, India
Saturday, May 2, 2026
Mist
36 ° c
39%
19.4mh
42 c 30 c
Sun
41 c 26 c
Mon

ताजा खबर

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

State Gatka Championship: कोटकपूरा में लड़कियों ने दिखाया सिख युद्धकला का हुनर, स्पीकर कुलतार संधवां करेंगे सम्मानित

May 2, 2026
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज

May 2, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

May 1, 2026
भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

May 1, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

डायलिसिस के 1लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा

May 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved