नयी दिल्ली, 07 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली की विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 20 मई तक बढ़ा दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्री केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
राजधानी में राउस एवेन्यू की विशेष अदालत की न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने श्री केजरीवाल की हिरासत की अवधि बढ़ाने का फैसला सुनाया।
मुख्यमंत्री की हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी।
इस बीच, ‘आप’ के संयोजक को अंतरिम जमानत पर छोड़ने की एक याचिका उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।
,
कड़वा सत्य
अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

