नयी दिल्ली, 21 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमीं पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहाँ राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। श्री सक्सेना ने उनके साथ उनके पाँच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलाई गई। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है।
श्री अहलावत सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक हैं जो आरक्षित सीट है। वह 2020 में पहली बार विधायक बने थे।
उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद श्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके इस्तीफ़े से पहले आप के विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था।
राज निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और भाजपा के विधायक में भी शामिल हुए।
,
कड़वा सत्य
आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

