आदित्य एल -1 की सफलता पर धनखड़ ने दी बधाई

Wasim6 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के पहले सौर अभियान आदित्य एल -1 की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सफ़लता पर बधाई दी है।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, " आदित्य एल -1 को उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए इसरो को बधाई।"
श्री धनखड़ ने कहा कि आदित्य एल -1 की सफलता भारत द्वारा ज्ञान के विस्तार को मानवता के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प है।
सत्या,आशा

Share:

Comments

Leave a comment