नयी दिल्ली 14 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है।
आप के वरिष्ठ नेता सिंह ने बताया कि सुश्री मालीवाल कल सुबह श्री केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पंहुचीं थी। वह ड्रॉइंग रूम में इंतज़ार कर रहीं थी, तभी मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार ने उनके साथ अभद्रता की।
श्री सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी सुश्री मालीवाल ने 102 नंबर पर फ़ोन करके पुलिस को दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाये, कम है। उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और इस पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करती है।
पार्टी की ओर से आज पहली बार स्वीकार किया कि श्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने ही सुश्री मालीवाल के साथ बदसलूकी की थी।
,
कड़वा सत्य
आप ने मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा की

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

