आयुष-आईसीएमआर अनुसंधान केन्द्र की शुरुआत कल

Wasim3 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 03 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्रीय आयुष सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को दिल्ली और नागपुर सहित देश भर के चुनिंदा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आयुष -आईसीएमआर ‘एडवांस्ड सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव हेल्थ रिसर्च’ (एआई-एसीआईएचआर) की स्थापना की घोषणा करेंगे।
आयुष मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि श्री सोनोवाल और श्री मांडविया सोमवार को चार चयनित स्थानों पर पांच एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान (एआई-एसीआईएचआर) के लिए आयुष-आईसीएमआर उन्नत केंद्र का शुभारंभ करेंगे। दोनों मंत्री आयुष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों का भी लोकार्पण करेंगे और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के 27वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
मंत्रालय के अनुसार ये अनुसंधान केन्द्र दिल्ली, नागपुर, जोधपुर और ऋषिकेश के
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शुरू किए जाएंगे।
सत्या, यामिनी

Share:

Comments

Leave a comment