नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 10 से 11 अक्टूबर तक लाओस की यात्रा पर रहेंगे।
श्री मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधान मंत्री सोनेक्से सिफांडोन के निमंत्रण पर लाओस का दौरा कर रहे हैं। श्री सिफांडोन आसियान के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का इस वर्ष एक दशक पूरा हो रहा है। एक बयान में कहा गया है कि आसियान के साथ संबंध एक्ट ईस्ट नीति और हमारे भारत-प्रशांत दृष्टिकोण का एक केंद्रीय स्तंभ हैं।
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा।
बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन से इतर श्री मोदी के द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए लाओस जाएंगे मोदी

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

