नयी दिल्ली 07 मई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा मुस्लिम आरक्षण की वकालत किये जाने और श्री मंदिर को बेकार बताये जाने की तीखी आलोचना करते हुए आज कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति पर चलने वाले इंडी गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी के लिए अब मुस्लिम प्राथमिक और यादव दोयम दर्जे के नागरिक हो गये हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा संसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुस्लिम आरक्षण की वकालत करने पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद की आलोचना की तथा समाजवादी पार्टी के महासचिव गोपाल यादव के मंदिर को बेकार बताने के बयान को लेकर इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया।
इंडी गठबंधन में मुस्लिम प्राथमिक, यादव दोयम दर्जे के : भाजपा

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

