ईरानी जहाज का अपहरण करने वाले सोमाली डकैतों को भारत ला रही है नौसेना

Wasim30 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 30 मार्च (कड़वा सत्य) ईरान के ध्वज वाले जहाज को सोमाली डकैतों से छुडाने के बाद भारतीय नौसेना सभी नौ डकैतों को समुद्री कानूनों के तहत कार्रवाई के लिए भारत ला रही है।
नौसेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि नौसेना ने ईरानी जहाज पर सवार चालक दल के सभी 23 सदस्यों को बंधकों के शिकंजे से रिहा कराने में सफलता हासिल की है। चालक दल के सभी 23 सदस्य पाकिस्तान के नागरिक हैं।
भारतीय नौसेना ने अल कंबर नामके इस जहाज के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद 12 घंटे तक चले अभियान के बाद बिना किसी तरह के रक्तपात के डकैतों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था।
भारतीय नौसेना ने इस कार्रवाई के बाद जहाज की तकनीकी जांच की और इस पर तलाशी अभियान पूरा होने के बाद जहाज को सुरक्षित स्थान के लिए रवाना कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस जहाज का अपहरण करने वाले सभी सोमालियाई डकैतों को समुद्री कानूनों के तहत कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है।
  सैनी
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment