नयी दिल्ली, 13 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की आउटसोर्सिंग से पुलिस उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती की योजना है और इस खबर से लाखों युवाओं में आक्रोश है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं।"
उन्होंने कहा, "प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।"
, संतोष
कड़वा सत्य
उप्र में आउटसोर्सिंग से पुलिस निरीक्षक भर्ती सम्बंधी खबरों पर जवाब दे भाजपा: प्रियंका

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

