नयी दिल्ली 01 जून (कड़वा सत्य) वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार संगठनों एवं एजेंसियों ने अपने-अपने एग्ज़िट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण पेश किये, जिनमें अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत से सत्ता में पुन: आने की भविष्यवाणी की गयी है।
सर्वेक्षणों में भाजपा नीत राजग को 359 से लेकर 392 तक तथा कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 10 से लेकर 48 तक सीटें मिल सकतीं हैं। हालांकि भाजपा के 370 से अधिक सीटें हासिल करने तथा राजग के 400 पार जाने की बात किसी ने नहीं कही है।
इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में राजग को 371, इंडी गठबंधन को 125
तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। पोल ऑफ एग्ज़िट पोल्स ने राजग को 365, इंडी गठबंधन को 142 एवं अन्य को 36 सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।
.श्रवण
कड़वा सत्य
एग्ज़िट पोल सर्वेक्षणों में भाजपा-राजग को प्रचंड बहुमत

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

