नयी दिल्ली 15 मई (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
श्री धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक शोक संदेश में कहा कि डाॅ बेनीवाल एक योग्य प्रशासक और वरिष्ठ राजनेता थी। वह नारी सशक्तिकरण का प्रतीक थी। उनकी सरलता और कर्तव्य निष्ठा लोगों को प्रभावित करती थी।
उप राष्ट्रपति ने कहा, “मैं डाॅ बेनीवाल से पांच दशक से परिचित हूं। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों और मित्रों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।”
डॉ बेनीवाल ने आज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थी।
सत्या,
कड़वा सत्य
कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया धनखड़ ने

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

