नयी दिल्ली,08 मई (कड़वा सत्य) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से
शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रपति भवन में हुई इस भेंट में श्री मिश्र ने राष्ट्रपति से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
इसके उपरांत श्री मिश्र ने पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान करके श्री आडवाणी का अभिनंदन भी किया।
राज्यपाल ने श्री आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
सत्या,
कड़वा सत्य
कलराज मिश्र ने की राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

