नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पंजाब से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरार सहित चार उम्मीदवारों के नाम की आज घोषणा की।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन सभी उम्मीदवारों के नाम का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने राजा बरार को लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि सुखविंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर, कुलबीर सिंह जीरा को खाडूर साहिब से तथा विजय इंदर सिंह को आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है ।
अशोक
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने पंजाब से लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवार घोषित किए

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

