कांग्रेस ने 2024 चुनाव के लिए बनाई प्रचार समिति

Wasim6 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 के लिए प्रचार समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इस समिति को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि प्रचार समिति का संयोजक कांग्रेस कोषाध्यक्ष को बनाया गया है। समिति में कांग्रेस महासचिव संगठन, महासचिव संचार विभाग, प्रशासनिक विभाग के प्रभारी, मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख, सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख को रखा गया है।
समिति के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम की घोषणा उनकी सहमति के आधार पर की जायेगी।
अभिनव डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment