नयी दिल्ली 19 जून (कड़वा सत्य) पूर्व कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा की मंत्री किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं।
सुश्री किरण और सुश्री श्रुति ने यहां भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा महासचिव तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले सुश्री किरण और सुश्री श्रुति ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
सुश्री किरण हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सुश्री श्रुति को टिकट देने से इनकार किये जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराज थी।
अशोक
कड़वा सत्य
किरण और श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

