किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार तैयार : मुंडा

Wasim13 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 13 फरवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार किसानों की हर समस्या पर बातचीत करने को तैयार है।
श्री मुंडा ने मंगलवार को यहां कहा कि कृषि और किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत चल रही है और सरकार हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा‌ कि बातचीत करने की आवश्यकता है ।सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी में नहीं डालना चाहिए और किसान संगठनों को इसे समझना चाहिए।
किसान‌ नेताओं की कल देर रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ चली बैठक बेनतीजा रही है।
किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी के अलावा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफ करने, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
सत्या डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment