नयी दिल्ली, 23 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस संसदीय दल की नेता गांधी ने इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मतदाताओं से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है।
श्रीमती गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है और संविधान तथा लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसलिए इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताना है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाना है।
उन्होंने कहा "मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।"
कांग्रेस नेता ने कहा "आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए। जय हिन्द।"
.साहू
कड़वा सत्य
की दिल्ली की सभी सीटों पर गठबंधन को जिताने की अपील

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

