केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Wasim28 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 27 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के लीगल सेल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
आम आदमी पार्टी लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट   नसीयर ने बताया कि दिल्ली के पटियाला हाउस, साकेत, तीस हजारी, द्वारका, कड़कड़डूमा और रोहिणी कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। वकीलों ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ केंद्र सरकार ज्यादती कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वकील इस लड़ाई को कोर्ट से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी एक-एक वकील अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

Share:

Comments

Leave a comment