नयी दिल्ली, 10 मई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के संयाेजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी।
न्यायमूर्ति खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने यह आदेश पारित किया।
पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू और अरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलें सुनने के बाद सात मई को कहा था कि वह अंतिम जमानत पर आगे की सुनवाई गुरुवार या अगले सप्ताह पूरी होने पर कोई आदेश पारित करेगी।
राऊज एवेन्यू स्थित काबेरी बाबेजा की विशेष अदालत ने सात मई को ही उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 20 मई तक बढ़ाने का आदेश पारित किया था।
,
जारी कड़वा सत्य
केजरीवाल को एक जून तक मिली अंतरिम जमानत


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

