नयी दिल्ली 01 मई (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख और समृद्धि के कामना की है।
श्री धनखड़ ने कहा, "गुजरात राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं गुजरात की समृद्धि और वहां के परिश्रमी और उद्यमी लोगों की प्रसन्नता की कामना करता हूं।"
उन्होंने कहा कि गुजरात ने अपनी जीवंत संस्कृति और समृद्ध परंपराओं के साथ भारत की प्रगति और विकास पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महाराष्ट्र के निवासियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए श्री धनखड़ ने कहा, "महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह राज्य विकास और समृद्धि की नित्य नई ऊंचाइयों को छूएं।"
उपराष्ट्रपति ने कहा कि महाराष्ट्र अपनी सांस्कृतिक समृद्धि, भौगोलिक विविधता और आर्थिक शक्ति के लिए जाना चाहता है।
सत्या ,
कड़वा सत्य
गुजरात, महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने


बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू

Punjab News: 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना' सोशल मीडिया पर ट्रेंड, लाभार्थियों की 'टूँ-टूँ' रील्स हुईं वायरल

उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

