नयी दिल्ली 21 सितंबर (कड़वा सत्य) वायु सेना अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान 06 अक्टूबर को चेन्नई में एक भव्य एयर शो के दौरान मरीना बीच के ऊपर आसमान में अपना दमखम दिखाएगी ।
वायु सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष वायु सेना का स्थापना दिवस तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित तांबरम वायु सेना स्टेशन में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वायु सेना के विमान और हेलीकॉप्टर 92वीं वर्षगांठ के मौके पर 06 अक्टूबर को मरीना बीच के आसमान में एक शानदार और शो में करतबबाजी दिखाएंगे। इस वर्ष का कार्यक्रम ‘भारतीय वायु सेना - सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ विषय पर आधारित है जो देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है । चेन्नई के लोग उस दिन एक रोमांचक दृश्य देखेंगे, जिसमें वायु सेना के 72 विमान मंत्रमुग्ध कर देने वाले एरोबेटिक युद्धाभ्यास और सिंक्रोनाइज़्ड फॉर्मेशन उड़ान का प्रदर्शन करेंगे।
चेन्नई के आसमान में वायु सेना दिखाएगी अपना दम खम


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

