नयी दिल्ली 19 सितम्बर (कड़वा सत्य) स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस तथा बलिदान की भावना को बढावा देने के लिए ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ पर एक कविता तथा शहीद ‘वीर अब्दुल हमीद’ पर एक पाठ को छठी कक्षा के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 के दृष्टिकोण के अनुरूप उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
छठी कक्षा के बच्चे पढेंगे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और वीर अब्दुल हमीद के बारे में

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

