छत्तीसगढ़ की ‘बस्तर की आदिम जनसंसद-मुरिया दरबार’ झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Wasim26 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 22 जनवरी (कड़वा सत्य) देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को यहां कर्तव्यपथ पर देश के आन-बान-शान एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखलाते परेड में छत्तीसगढ़ की बस्तर की आदिम जनसंसद-मुरिया दरबार’ की मनोहरी झांकी आकर्षण का केंद्र रही और लोगों की सराहना मिली।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिम काल से मौजूद लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिलक्षित करती झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने परब नृत्य का प्रदर्शन किया और मांदर की थाप के साथ बांसुरी की मधुर तान ने कर्तव्यपथ पर मौजूद जनसमूह को आकर्षित किया। झांकी के सामने के हिस्से में बस्तर के आदिम काल से स्त्री प्रधान जनजातीय समाज को दर्शाया गया था। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में एक स्त्री को अपनी बात रखते हुए प्रदर्शित किया गया। बस्तर के रहन-सहन, सौंदर्यबोध और सुसंकारित पहनावे को भी दर्शाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment