जलशक्ति विभाग की योजनाओं को 2132 करोड़ की क्षति: अग्निहोत्री

Wasim28 December 20231 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली/शिमला, 27 दिसंबर (कड़वा सत्य) हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर मुलाकात कर बताया कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान विभाग को 2132 करोड़ की योजनाओं का नुकसान हुआ।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य को हुआ नुुकसान अभूतपूर्व है और इसका भारी खामियाजा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश कोे भुगतना पड़ा है। जल शक्ति विभाग की 11863 योजनाओं को 2132 करोड़ रुपये की व्यापक क्षति हुई और इनमें से जल जीवन मिशन के तहत निर्मित 671 योजनाओं को भी 614 करोड़ रुपये की क्षति हुई। केंद्रीय मंत्री से राज्य में हाल ही में आई भारी प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर हिमाचल की मदद के लिए उदारता से हाथ बढ़ाने का आग्रह किया।

Share:

Comments

Leave a comment