झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करना चाहती है केंद्र सरकार : ‘आप’

Wasim12 January 20242 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (कड़वा सत्य)आम आदमी पार्टी (‘आप’)ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुग्गियों और उनमें रहने वाले लोगों को देखकर शर्म आती है, इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करने का फरमान दिया है।
‘आम’ की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झुग्गियों और उनमें रहने वाले लोगों को देखकर शर्म आती है इसलिए केंद्र सरकार ने दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह से सफाया करने का फरमान दिया है। उन्होंने बताया कि श्री मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने निगम, रेलवे, डीडीए के साथ बैठक करके अफसरों को आदेश दिया है कि दिल्ली से झुग्गियों का पूरी तरह सफाया करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में जहां झुग्गी-वहीं मकान देने का वादा करती है और चुनाव बाद झुग्गियों को तोड़ देती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में हर चुनाव से पहले विज्ञापन निकालती है और झुग्गी वालों से फॉर्म भरवा कर कहती है कि उनको इन झुग्गियों की जगह मकान देंगे। निगम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने कालकाजी के झुग्गी वालों को 500 मकान दिए थे और अखबारों में फुल पेज का एक विज्ञापन निकालकर वादा किया कि हर किसी को उनकी झुग्गियों के बदले पांच किलोमीटर के दायरे में पक्का मकान देंगे लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुआ झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस पिछले साल जनवरी से आने लगे।
सुश्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार की एलएंडडीओ ने पिछले साल नवंबर में डीपीएस मथुरा रोड के ठीक पीछे सुंदर नर्सरी की झुग्गियों को ग्रेप के नियमों को अनदेखा कर ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आखिर झुग्गियों को तोड़ने के लिए साजिश क्यों रची जा रही है?
वहीं आप नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी बेइमानी और धोखेबाजी करने के बाद सुंदर नर्सरी के पास कलस्टर को उजाड़ा गया। ऊपर से दबाव और अधिकारियों और वकीलों की मिलीभगत से ये काम किया गया जबकि यह नोटिफाइड कलस्टर था, उसको पुनर्वास किए जाने तक उजाड़ा नहीं जा सकता था। इसके बावजूद केंद्र सरकार की एलएंडडीओ ने इस कलस्टर को उजाड़ दिया। पिछले महीने नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सफदरजंग रेलवे के पास झुग्गियों को रेलवे ने उजाड़ने की कोशिश की थी।
आज़ाद,आशा

Share:

Comments

Leave a comment