नयी दिल्ली 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय तटरक्षक तथा गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते ने अरब सागर में संयुक्त अभियान में एक भारतीय नौका को पकड़ कर 173 किलोग् मादक पदार्थ जब्त कर उस पर सवार दो लोगाें को गिरफ्तार किया है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध नौका को रोककर पूछताछ की। नौका की जांच करने पर उसमें मादक पदार्थ मिला जिसे जब्त कर नौका पर सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पिछले तीन वर्षों में भारतीय तटरक्षक ने दस से भी अधिक नौकाओं से मादक पदार्थ जब्त किये हैं।
कड़वा सत्य
तटरक्षक ने संयुक्त अभियान में नौका से 173 किलोग् मादक पदार्थ जब्त किया

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

