नयी दिल्ली 27 फरवरी (कड़वा सत्य) त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे पीजूष कांती बिस्वास घर वापसी करते हुए आज फिर कांग्रेस में शामिल हो गये।
कांग्रेस के त्रिपुरा के प्रभारी गिरीश चोन्डनकर तथा त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री बिस्वास त्रिपुरा के प्रसिद्ध वकील और वरिष्ठ नेता है और उनकी घर वापसी से कांग्रेस मजबूत होगी।
श्री बिस्वास ने श्री चोन्डनकर तथा श्री साह तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
श्री साह नेश्री बिस्वास का स्वागत करते हुए कहा, “आपका कांग्रेस परिवार में बहुत-बहुत स्वागत। आज हमारे पुराने साथी पीजूष कांती बिस्वास जी कांग्रेस में शामिल हुए।आपके पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस और मजबूत होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके आने से त्रिपुरा में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।”
अभिनव सैनी
तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

