नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से पार्टी के सभी विधायकों को संदेश भेजा है और सभी अपने-अपने इलाके का नियमित दौरा करने और लोगों से पूछकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा है।
श्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में उनके संदेशों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि अपने भेजे संदेश में कहा है कि वह जेल में हैं, इस वजह से उनके किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक अपने इलाकों का रोज दौरा करें और लोगों से पूछें कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है, जिसको जो समस्या हो, उसे दूर करें।
दिल्लीवालों की समस्याओं का समाधान हेतु केजरीवाल ने भेजा विधायकों को संदेश: सुनीता

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

