नयी दिल्ली, 15 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली का हर मतदाता अपने आप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मान रहा है और वह इस तानाशाह सरकार को हटाने के लिए बेहद उत्साहित है।
पश्चिमी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने आज यहाँ ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान में कहा कि दिल्ली में भाजपा की गारंटी जुमला बन गई है, जबकि अरविंद केजरीवाल की गारंटी हर घर में दिखाई देती है। आज दिल्ली का हर वोटर अपने आप को केजरीवाल मान रहा है और वो इस तानाशाह सरकार को हटाने के लिए बेहद उत्साहित है। जनता जानती है कि हम उनके सुख-दुख के साथी है, हमने हमेशा उनके बीच रहकर काम किया है। हमारा नारा है, काम किया है, काम करेंगे जन-जन का सम्मान करेंगे, इसलिए आम आदमी पार्टी का चाहे विधायक हो या सांसद सब आम आदमी है।
इस दौरान विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि चुनाव में केवल 10 दिन रह गए हैं। आपके पास इस तानाशाही का जवाब देने का मौका है। भाजपा ने हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली। इन्होंने पेट्रोल के दाम और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन नहीं किया। आज लोग भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं लोकिन उसके पास कोई जवाब नहीं है। पिछले 10 साल से जो उनके सांसद थे, वह कभी नजर नहीं आए।
उन्होंने कहा कि लोगों को सारी सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली सरकार मुनाफे में चल रही है। अब श्री केजरीवाल उन पैसों से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें हर महीने 1000 हजार रुपए महिला सम्मान राशि देने जा रहे हैं। लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो लोगों से किए वादों को पूरा करे।
,
कड़वा सत्य
दिल्ली के लोग तानाशाह सरकार को हटाने के लिए उत्साहित: आप

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

