दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास संदिग्ध धमाके

Wasim27 December 20231 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) नयी दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित इजरायली दूतावास के पास मंगलवार शाम संदिग्ध धमाके की सूचना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर सघन जांच की‌।
सूत्रों ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे विस्फोट की सूचना के बाद दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस के अलावा समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कई संबंधित अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
घंटों जांच-पड़ताल के बाद कोई विस्फोट पदार्थ मिलने या किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।
इस बीच इजरायली दूतावास को ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनके सभी कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित हैं।
बयान में कहा गया कि दूतावास की ओर से दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को संदिग्ध घटना की जांच करने में मदद की जा रही है।
बीरेंद्र.संजय

Share:

Comments

Leave a comment