नयी दिल्ली, 15 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में बुधवार को रवीन्द्र जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
‘द रेयर फोटोग्राफ्स ऑफ रवीन्द्रनाथ टैगोर’ शीर्षक वाली प्रदर्शनी के क्यूरेटर गणेश नारायण सिंह हैं।
इस मौके पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, आईजीएनसीए के संरक्षण एवं अभिलेखागार प्रभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अचल पंड्या, पुरालेखपाल डॉ. झा, डॉ. फैबियन चार्टियर, सर्वश्री नीलकमल अदक, बसु आचार्य सहित अन्य कई सम्मानित वक्ता उपस्थित थे। इन वक्ताओं ने टैगोर की विरासत से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किये।
इस प्रदर्शनी में एलिजाबेथ ब्रूनर, आनंद कुमारस्वामी, शंभू साहा, डी.आर.डी. वाडिया और कपिला वात्स्यायन के दुर्लभ संग्रहों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा, प्रदर्शनी की विभिन्न थीम ‘शांतिनिकेतनः एबोड ऑफ पीस’ (शांतिनिकेतन: शांति का निवास) शांतिनिकेतन के उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्यों पर केंद्रित है, ‘टैगोर्स इकोलॉजिकल हैबिटेशन एंड एग्रीकल्चरल पर्सूट्स’ (टैगोर की पारिस्थितिक पर्यवास और कृषि सम्बंधी तलाश) उनके पर्यावरणीय प्रयासों का अन्वेषण करती है, वहीं ‘टैगोर एंड गांधी’ (टैगोर और गांधी) उन दोनों के सम्बंधों पर प्रकाश डालती है, तो ‘गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर एंड हिज फ्रेंच ओडिसी’ (गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर और उनकी फ्रेंच ओडिसी) को प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में प्रख्यात गायिका सुलग्ना बनर्जी ने रवीन्द्र संगीत की मधुरता को अपने मनमोहक गायन से जीवंत कर दिया। यह प्रदर्शनी 19 मई तक चलेगी।
,
कड़वा सत्य
दिल्ली में रवीन्द्र नाथ टैगोर पर प्रदर्शनी का आयोजन


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

